Tuesday, January 20, 2015

याद

रुला कर दिल को मेरे वो, बहाने ढूंढ लाया है.

मोहब्बत में जुदाई का उपहार लाया है.

मैने सीने में धड़कते दिल से पूछा है...

भुला कर जो गया मुझको, तुझे वो ही क्यों याद आया है.

Tuesday, January 13, 2015

वजह

जिंदगी जी भर जी के रोया क्यों ऐ, ग़ालिब ,
    रोने की वजह तो बता .
चंद चेहरे देख कर जला तू ,
    जलने की वजह तो बता .
हमने तो इश्क़ में हार की बाजी को जीता है ,
 तू जीत कर भी क्यों हारा ...

   हारने की वजह तो बता.

Thursday, January 1, 2015

2015


New year 2015

विगत वर्ष की हर्षित रात गई,
कुछ नये सपनो के संग नयी सुबह हुई,
पुरानी निराशाओं को मन से हरे,
नयी उमंगो को जीवन में भरे,
आशा का अनुपम सूर्य उदित हो,
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना विदित हो.



Sunday, December 28, 2014

आस

मेरे दिल को तुम्हारी ही, क्यू हमेशा याद आती है.
ये आँखे बंद करते ही, क्यू  तुम को पास पाती है.
तुम से बिछड़ने का ये दावा हम कर ही नहीं सकते..
जो है ही नहीं मेरा , क्यू अब भी उसकी आस बाकी है.

Friday, December 26, 2014

पाना

लोग कहते है, की कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है,
मगर में कहता हूँ, की कुछ खोने के लिए कुछ पाना पड़ता है. 

Thursday, December 25, 2014

भारत दर्शन

कृष्ण की जन्म भूमि है, भारत .
राम की मर्यादा है, भारत.
राधा का प्यार है, भारत.
मीरा की भक्ति है, भारत.
भगत सिंह की गरजना है, भारत.
गांधी जी की शीतलता है, भारत.
शहीदो का सम्मान है, भारत.
तिरंगे की आन है, भारत.
सभ्यता का नाम है, भारत.
वीरो की जान है, भारत.
नारी की पहचान है, भारत.
मरने का वो दौर है, भारत..
जहां मर के  मौतः अमर हो जाती है.
दुष्टों का नाश है, भारत.
देवो का वाश है, भारत.
गीता का ज्ञान  है, भारत.
कर्म ही प्रधान है, भारत.
हिमालय की ठहर है, भारत.
संगीत का सार है, भारत.
कला का उद्धार है, भारत.
सबसे बड़ा संविधान है, भारत.
ना तेरा भारत ना मेरा भारत.
ये है हम सब का भारत.
तू भी जी ले, मै भी जी लू.

ये दर्शाता भारत, ये बतलाता भारत....