Wednesday, December 14, 2016

मुखिया

5 पायजामे है पर 2 मे नाड़ा नही है।
एक फटा है दूसरा आता नही है।
रोज पहनता हूँ और धो लेता हूँ। 
इसके सिवा कोई चारा नही है।

अकेले कमाना है और पाँचो को खिलाना है।

Wednesday, December 7, 2016

बहुत छोटी सी दूरी थी , वर्षों लग गये  गुजर जाने में
सब कुछ लूटा बैठा में महोब्बत के हरजाने में
अब बहुत दूर है ठिकाना उसका मेरे ठिकाने से
बस चंद यादे है बाकी अब मेरे खजाने में।

Tuesday, December 6, 2016

माँ का खत ईश्वर को

छोटी छोटी लकड़ी चुनकर जब जल्दी जल्दी घर आती थीं 
छोटे छोटे हाथों से लिखता था वो कुछ, मै खुश हो जाती थीं 
जब मै रोटी बनाती वो पास आके दिखाता तकती अपनी 
सूंदर सा सफ़ेद सा कुछ लिखा होता था , मैं पढ़ नहीं पाती 
वो रात को हर रोज पूछता मुझसे की इन सितारों में पापा कौन से है 
इतनी गरीबी थी गुजर बसर करने में पर वो दौलत था मेरी 
आधा जंगल बीन लिया उसकी खुशियों के लिये 
अब बड़ा हो गया और में बूढ़ी  हो गई 
अब वो पढ़ कर विदेश चला गया 

. ..... 
..... ...... ..... .. 
....... ...... .... 
..... 


..... 

आँखे अब कम खुलती है, सुनता भी कम , दिखता भी कम है 
सुबह उठकर रोज पक्की सड़क तक जाती हूँ ,, दूर तक देखने 
लौटते लौटते शाम हो जाती है , कितने साल हो गए सिर्फ मै ही जानती हूँ . 
अब समय बहुत थोड़ा बचा है और बेचैनी बहुत बढ़ गयी 
दुआ हर पल यही दुआ तुम से मेरे  ईश्वर 
    अब लौट  आये , अब लौट  आये।  
 
                                                                                                                माँ 

Monday, November 21, 2016

अब शायद मुझसे नहीं.

अब शायद मुझसे नहीं , पर कभी मेरे किसी काम से तो मिलोगे।  
अब शायद मुझसे नहीं , पर कभी मेरे किसी नाम से तो मिलोगे।    
          बदलने में समय लगता है कोयले को हीरे में।  
अब शायद कोयले से नहीं , पर कभी उँगली में अपनी किसे हीरे से तो मिलोगे। 

Thursday, November 3, 2016

फर्क

शास्त्रों के हिसाब से ,पापियों और भ्रष्टाचारियों के गुणवान सन्तान नही हो सकती फिर भी देश इन्ही के हाथों मे देश था। अब नहीं हैं, दिक्कतें तो सब को होगी।

Monday, February 2, 2015

देखा है.

बहुत सरल है पता लगाना .
मैने किस -किस संग तुम्हे देखा है.
कभी दिखे तुम राधा संग.
कभी मीरा संग तुम्हे देखा है.
घूमा में सारी बृज की गालिया,
सोचा तुम गय्या चराने आओगे.
खुद को बनाया कुरुक्षेत्र की भूमि,
सोचा तुम महानायक बनकर आओगे.
ढूंढ रहा हूँ, तुम्हे कब से केशव,
कैसे तुम्हे में पाऊगा,
लौट आओ धरा पर मोहन
 कैसे गगन में, मै आउगा.
कभी दिखे तुम शेषनाग पर.
कभी राधा घाट पर देखा है.
कभी दिखे तुम राधा संग.

कभी मीरा संग तुम्हे देखा है.

Wednesday, January 21, 2015

कर्त्तव्य

कितनी मेहनत कर माता ने, ममता को भगवान बनाया.
 पिता ने जेठ दुपहरी, माथे का पसीना देखा नहीं.
       तेरे सपनो का संसार बनाया .
 खुद के लिए बस मांगा तुझ को और,
    सब पाकर भी तुझ पे लुटाया..
हर खवाहिश को पूरा कर दिया, सोचा नहीं तूने कभी जीने.
अब बारी है कलयुग तेरी, पूरा कर तू उन्हें बिना गिने.........

Tuesday, January 20, 2015

याद

रुला कर दिल को मेरे वो, बहाने ढूंढ लाया है.

मोहब्बत में जुदाई का उपहार लाया है.

मैने सीने में धड़कते दिल से पूछा है...

भुला कर जो गया मुझको, तुझे वो ही क्यों याद आया है.

Tuesday, January 13, 2015

वजह

जिंदगी जी भर जी के रोया क्यों ऐ, ग़ालिब ,
    रोने की वजह तो बता .
चंद चेहरे देख कर जला तू ,
    जलने की वजह तो बता .
हमने तो इश्क़ में हार की बाजी को जीता है ,
 तू जीत कर भी क्यों हारा ...

   हारने की वजह तो बता.

Thursday, January 1, 2015

2015


New year 2015

विगत वर्ष की हर्षित रात गई,
कुछ नये सपनो के संग नयी सुबह हुई,
पुरानी निराशाओं को मन से हरे,
नयी उमंगो को जीवन में भरे,
आशा का अनुपम सूर्य उदित हो,
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना विदित हो.



Sunday, December 28, 2014

आस

मेरे दिल को तुम्हारी ही, क्यू हमेशा याद आती है.
ये आँखे बंद करते ही, क्यू  तुम को पास पाती है.
तुम से बिछड़ने का ये दावा हम कर ही नहीं सकते..
जो है ही नहीं मेरा , क्यू अब भी उसकी आस बाकी है.

Friday, December 26, 2014

पाना

लोग कहते है, की कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है,
मगर में कहता हूँ, की कुछ खोने के लिए कुछ पाना पड़ता है. 

Thursday, December 25, 2014

भारत दर्शन

कृष्ण की जन्म भूमि है, भारत .
राम की मर्यादा है, भारत.
राधा का प्यार है, भारत.
मीरा की भक्ति है, भारत.
भगत सिंह की गरजना है, भारत.
गांधी जी की शीतलता है, भारत.
शहीदो का सम्मान है, भारत.
तिरंगे की आन है, भारत.
सभ्यता का नाम है, भारत.
वीरो की जान है, भारत.
नारी की पहचान है, भारत.
मरने का वो दौर है, भारत..
जहां मर के  मौतः अमर हो जाती है.
दुष्टों का नाश है, भारत.
देवो का वाश है, भारत.
गीता का ज्ञान  है, भारत.
कर्म ही प्रधान है, भारत.
हिमालय की ठहर है, भारत.
संगीत का सार है, भारत.
कला का उद्धार है, भारत.
सबसे बड़ा संविधान है, भारत.
ना तेरा भारत ना मेरा भारत.
ये है हम सब का भारत.
तू भी जी ले, मै भी जी लू.

ये दर्शाता भारत, ये बतलाता भारत....

Wait

मरने की मेरी ये आदत, मुझे जीना सिखाती है.
छोड कर जाऊ कहा, तेरी याद वापस ले आती है.
बिना तेरे बीते ये पल मेरे है ही नहीं..... 
धुडू खुद को कहा हर तरफ तू ही नजर आती है.

Sunday, December 21, 2014

शहीदो के नाम

   सरहदें नहीं बाटी, लड़े वो देश की खातिर
वो जीत तभी जाते, मगर कुछ अपने ही थे शातिर
हमने तो उनकी मौत को अपनी जिंदगी से ज्यादा निहारा है

उनका कल तो गुलामी में ही कटना था 
वो शहीद हुए हमारे आज की खातिर.

Saturday, December 20, 2014

success

Dreams & hard determination decrease the height of success.

Friday, December 19, 2014

सफलता के शस्त्र

लक्ष्य प्राप्ति के लिए, विश्वास, ज्ञान, धैर्य, कठिन परिश्रम, प्रोत्साहन और ईमानदारी वो शस्त्र है, जीनोने भगवान श्री कृष्ण को सारथी होते हुए भी महाभारत युद्ध का महानायक बना दिया.

Money

ज्ञान बांटना सब से बड़ा व्यापार  है , जितना बाटोगे उससे ज्यादा तुम्हारा बढ़ेगा  और तुम सब से ऊपर रहोगे.

Feel good

भारत मे बनी विदेशी इमारतों में बैठ कर मुझे अच्छा नहीं लगता.

सकून मिलता है, जब  झोपडी में बैठ कर अनाथ बच्चों से खेलता हूँ.